मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

“पीएम मोदी की मौजूदगी में बंगाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत”, शपथ से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
“पीएम मोदी की मौजूदगी में बंगाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत”, शपथ से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और शनिवार सुबह होने वाला शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाला यह समारोह बंगाल के लिए 'ऐतिहासिक सवेरा' साबित होगा।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के अंत और विकास, शांति व समृद्धि के नए दौर की शुरुआत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से बंगाल में 'डबल इंजन' विकास का रास्ता खुलेगा और 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह गर्व और उत्साह का ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'सिटी ऑफ जॉय' (खुशियों के शहर) में स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार का गठन हो रहा है, जो संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज दशकों के कथित कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हो रही है।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनन्द बोस नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हो रहे हैं।

इस समारोह के दौरान यह भी साफ हो जाएगा कि सुवेंदु अधिकारी के साथ नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे। नई सरकार कोलकाता स्थित पुराने सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग से काम करेगी जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हावड़ा जिले के नबान्ना सचिवालय से काम करती थीं। सुवेंदु अधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार 'सामूहिक नेतृत्व' के आधार पर चलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को केवल 'मैं' नहीं, बल्कि 'हम' मिलकर चलाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल के जरिए बंगाल के विकास को नई गति दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें