प्राइमरी स्कूल में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव झूले से लटका मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पूरे भोला तिवारी निवासी महेश कुमार तिवारी (59 ) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आज सुबह स्कूल परिसर में लगे झूले में लोवर के सहारे फंदे से महेश के शव को लटका देखा। घटना की जानकारी थाना बल्दीराय के उपनिरीक्षक रामविलास यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। फॉरेंसिक टीम ने मृतक के कुछ कपड़े और मफलर को कब्जे में लिया। मृतक के भाई दिनेश तिवारी ने बल्दीराय थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।





