मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

शहर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 07 मई को नगर निगम में होगा बड़ा धरना : हाजी फ़ज़ल महमूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शहर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 07 मई को नगर निगम में होगा बड़ा धरना : हाजी फ़ज़ल महमूद

कानपुर : शहर की बिगड़ती व्यवस्था अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है महिलाओं की सुरक्षा, बिजली संकट और जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

नगर निगम और प्रशासन जनता की मूल समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सात मई को नगर निगम में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें रविवार को सपा नगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहीं।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की मासिक बैठक नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने की।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने निर्देश दिए कि सभी विधानसभा, वार्ड और बूथ स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

उन्होंने मतदाता सूची के परीक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया गया है, उन्हें पुनः सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएं।

बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि लगातार बढ़ती घटनाएं यह दर्शाती हैं कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

बिजली संकट और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि अनियमित आपूर्ति, मनमानी बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। इससे आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

साथ ही शहर की टूटी सड़कों और जाम की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई गई, जहां रोजाना लोगों को लंबे समय तक फंसना पड़ता है।

उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि हर बारिश में स्थिति बिगड़ जाती है।

नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नियमित सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

इस पर जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें