मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

हरदोई में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम व गोदाम में भीषण आग, 22 लाख नकदी सहित 2 करोड़ का सामान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरदोई में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम व गोदाम में भीषण आग, 22 लाख नकदी सहित 2 करोड़ का सामान जलकर खाक

हरदोई,। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में गुरुवार रात दो बजे शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग से 22 लाख 43 हजार की नकदी समेत करीब 2 करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके परपहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान मालिक का कहना है कि सूचना के बावजूद दमकलकर्मी देर से पहुंचे, जिससे ज्यादा नुकसान हुआ है।

बताया जाता है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से शुरू होकर तेजी से फर्स्ट फ्लोर पर बने गोदाम तक पहुंच गई। शुरुआती तौर पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग की चपेट में आकर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सोफा, इनवर्टर, बैटरियां, बेड और गद्दे सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया।

दुकानदार पुनीत वाजपेयी के अनुसार करीब 1 करोड़ 97 लाख रुपये का सामान और दुकान में रखी करीब 22 लाख 43 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। कुल नुकसान 2 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है।

दुकानदार पुनीत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिससे आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता भी अपेक्षित नहीं रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

अग्निशमन अधिकारी हरदोई सुशील कुमार ने बताया कि तहसील बिलग्राम के सांड़ी कस्बे में आग लगने की सूचना 1.39 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दो दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर जाकर देखा गया कि आग ने भयंकर रूप ले लिया है, इस पर दमकल की तीन गाड़ियां और बुलाई गईं। करीब 3 घंटे में अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है। प्रथमदृष्टया आग शार्ट-सर्किट से लगने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें