मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

गोदाम व घर में भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू, बड़ी दुर्घटना टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोदाम व घर में भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू, बड़ी दुर्घटना टली

गाजियाबाद। गाजियाबाद के न्यू गांधीनगर के तहसील कॉम्पलेक्स क्षेत्र में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना 4 दिसंबर 2025 की रात लगभग 9:58 बजे की है, जब फायर सर्विस को सूचना मिली कि एक घर और उसके भीतर बने जूते के गोदाम में आग धधक रही है।

सूचना मिलते ही एफएस कोतवाली से एफएसओ के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तुरन्त मौके के लिए रवाना किए गए।

फायर यूनिट जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, उन्होंने देखा कि आग सेकंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर बने अस्थायी टीन शेड वाले गोदामों में तेजी से फैल रही है। आग की तेज लपटें और घना धुआं देखते हुए स्थिति विकराल बनती जा रही थी।

फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिशाओं से होज पाइप लगाकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत कोतवाली और वैशाली से अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाए गए। गाढ़े धुएं और बढ़ती गर्मी के बीच फायर टीम ने बीए सेट पहनकर अंदर घुसकर लगातार पानी की बौछारें डालीं, जिससे आग को अन्य मंजिलों और आसपास के रिहायशी मकानों में फैलने से रोका जा सका।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

आग में सेकेंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर बने गोदामों में रखे जूते, दवाइयों का स्टोरेज, परफ्यूम और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

आग पूरी तरह बुझाने के बाद फायर टेंडर और यूनिट वापस एफएस कोतवाली लौट आई। घटना की जांच जारी है, जबकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें