मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद। थाना टूंडला के स्टेशन रोड स्थित सरस्वती नगर में शनिवार को एक टेंट गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं है।थाना टूंडला क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सरस्वती नगर में केनरा बैंक के पीछे एक टेंट हाउस का गोदाम है। शनिवार सुबह अचानक टैंट गोदाम से लोगों ने आग की लपटें उठती देखी तो वह हैरान रह गए। शोर होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टूंडला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में रखे कपड़े, सजावटी सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।टेंट हाउस संचालक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम में शादी और अन्य आयोजनों के लिए रखा कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की उचित जांच की मांग की है। पुलिस ने घटना के सम्बंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।सीएफओ सत्येंद्र पांडे का कहना है कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें