मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन के बड़नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उज्जैन के बड़नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील स्थित भगवती माता मंदिर मार्ग पर शनिवार देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा प्लास्टिक, पुट्ठा और अन्य कबाड़ सामग्री आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद गोदाम से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते दमकल दल के पहुंचने से आग आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक ली गई।

जेसीबी से हटाए टीन शेड, तब बुझी आग

गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ सामग्री होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की गहराई तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम के टीन शेड और पतरे हटाए गए। इसके बाद अंदर सुलग रही आग पर पानी की बौछार कर उसे पूरी तरह नियंत्रित किया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान

गोदाम संचालक शोएब पुत्र अब्बू पहलवान ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कबाड़ जलकर नष्ट हो गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें