मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रसोई गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, पांच झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रसोई गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, पांच झुलसे

गौतमबुद्ध नगर। थाना फेस- 2 क्षेत्र के भंगेल गांव के एक घर में शुक्रवार की रात को रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। भीषण आग से घर के अंदर परिवार के लोग फंस गए लेकिन जैसे तैसे लाेगाें काे घर निकाला गया।आग से पांच लोग झुलस गए। घायलाें काे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मियाें ने बड़ीमशक्कत से आग पर काबू पाया।मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि भंगेल गांव में पिलर नंबर 128 के सामने वाली गली में 55 वर्षीय हरिमोहन व्यास का परिवार तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम को खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के सिलिंडर से गैस लीकेज हो गई। उस वक्त घर के लोग व्यस्त थे। इस कारण कुछ देर तक गैस निकलने के बाद पता चला। तब तक घर में गैस भरने से आग लग गई। आग लगते ही तेज लपटें निलकने लगी और घर के अंदर रखे सामान को आग ने पकड़ लिया। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। आग फैलने से घर के लोग कुछ देर के लिए अंदर ही फंस गए और पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्य अग्निशमन ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू कर लिया है। प्राथमिक जांच में सिलिंडर से गैस लीकेज होने के बाद आग लगी है। उन्होने बताया कि आग लगने से 55 वर्षीय हरिमोहन व्यास, उनकी पत्नी 50 वर्षीया राजकुमारी और तीन बेटे 25 वर्षीय सचिन, 22 वर्षीय शिवम व 19 वर्षीय हिमांशु झुलस गए।तृतीय मंजिल पर हरिमोहन व्यास के घर में आग लगने से आसपास के मकानाें के लाेग भी घबरा गए और अपने घराें से निकलआये। आग ओ कपड़े, फर्नीचर से लेकर अन्य सामान जल गए। अग्निशमन कर्मियाें के आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें