मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

नई दिल्ली। बवाना सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 3:55 बजे मिली, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

शुरुआती तौर पर तीन पानी की गाड़ियां, दो पानी के टैंकर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन मौके पर भेजे गए। हालांकि, गोदाम के अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील प्लाईवुड और अन्य सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त फायर टेंडर को मौके पर भेजा। कुल 17 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला है।

घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक नियंत्रण पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की फैक्ट्रियों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों ने स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया।

इस दौरान राहत कार्य में जुटे एक दमकलकर्मी, अधिकारी प्रशांत, के हाथ में मामूली चोट लग गई।

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत अब पूरी तरह से ठीक है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पाने और कूलिंग ऑपरेशन का काम जारी है।

घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और आसपास के औद्योगिक इकाइयों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें