मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा के सेक्टर-63 में गारमेंट्स कंपनी में भीषण आग, तीन इमारतें चपेट में, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा के सेक्टर-63 में गारमेंट्स कंपनी में भीषण आग, तीन इमारतें चपेट में, मची अफरा-तफरी

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एक गारमेंट्स कंपनी में लगी, लेकिन कुछ ही देर में उसने पास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की बिल्डिंगों को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी रही, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी हो सकती है, हालांकि फायर विभाग की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें