मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में केले के गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में केले के गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित तुगलपुर हल्द्वाना गांव में बुधवार तड़के एक केले के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान गोदाम के पास खड़ा एक ऑटो भी आग की जद में आ गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को सुबह लगभग 3:15 बजे फायर विभाग को तुगलपुर हल्द्वाना स्थित केले के गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की नॉलेज पार्क यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

आग की गंभीरता को देखते हुए सहायता के लिए ग्रेटर नोएडा, इकोटेक और फास्ट एक्सप्रेस-वे फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सुरेन्द्र यादव निवासी मैनपुरी के केले के गोदाम में लगी थी। गोदाम में बड़ी मात्रा में केले और अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों की मदद करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास किए।

दमकल विभाग की कई गाड़ियों और कर्मचारियों ने घंटों तक लगातार प्रयास कर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मौके पर कूलिंग का कार्य भी किया गया ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

इस घटना में गोदाम में रखा सामान और एक ऑटो पूरी तरह जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराते रहें तथा अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें