मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

रात में पुलिया पर बैठा राज मिस्त्री नहर में गिरा, तीन घंटे बाद शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रात में पुलिया पर बैठा राज मिस्त्री नहर में गिरा, तीन घंटे बाद शव बरामद

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलोखर निवासी एक राज मिस्त्री गर्मी के चलते देर रात घर के पास स्थित नहर की पुलिया पर हवा लेने के बैठा था। तभी अचानक से वह नहर में गिर गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नहर में खोजने का प्रयास किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जलोखर निवासी विशाल कुमार (28) पुत्र रविंद्र सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार रात लगभग आठ बजे के बाद वह गर्मी के चलते घर के पास से निकली नहर पर हवा लेने के लिए बैठकर आराम करने लगा।

तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सीढ़ियों पर गिरते हुए चढ़ी नहर के गहरे पानी में गिर कर डूब गया। इसी दौरान उधर से निकल रहे टैक्टर के चालक ने लाइट में युवक को गिरते देखा तो गांव वालों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गहरे पानी में युवक की खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए चिचैली भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें