मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बांदा में पुल से नीचे गिरी कार,एयरबैग खुलने से बची लाेगाें की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांदा में पुल से नीचे गिरी कार,एयरबैग खुलने से बची लाेगाें की जान

बांदा। जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चालक की सतर्कता और कार में मौजूद आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की वजह से जानहानि हाेने से बच गई। घटना बाबूलाल चौराहा के पास स्थित पुराने पुल की है, जहां सामने से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस से टक्कर टालने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से उसमें सवार चालक सहित अन्य लोगों की जान बच गई।राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।कोतवाली प्रभारी विजय कुशवाहा ने बताया​ कि बीती रात कृष्ण निगम पुत्र रोहित निगम निवासी कालू कुआं किसी मंदिर से पूजा करके अपने एक अन्य साथी के साथ लाैट रहे थे। तभी पुराने पुल पर वाहन आ जाने पर उनके कार चालक ने टक्कर से बचने के लिए स्टेयरिंग एक तरफ माेड़ दी औरकार पुल से नीचे आ गिरी। हादसे में सभी लाेग सुरक्षित हैं। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को निकलवाते हुए माैके पर हालत सामान्य कराते हुए कार्रवाई की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल से पहले भी कई हादसे हाे चुके हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक वाहन रेलिंग तोड़कर नीचे गिर चुके हैं। कुछ समय पहले एक स्कूली बस भी इसी स्थान पर रेलिंग से लटक गई थी, जिसमें बच्चों की जान बाल-बाल बच गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें