मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

घर-घर संपर्क अभियान के जरिये योजनाओं के लाभार्थियों की बनाई जाएगी सूची : प्रकाश पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर-घर संपर्क अभियान के जरिये योजनाओं के लाभार्थियों की बनाई जाएगी सूची : प्रकाश पाल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक व्यापक घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान प्रत्येक जिले, मंडल एवं बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यह बातें गुरुवार को कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इन्होंने बताया कि 28 मार्च से मंडल में 200 कार्यकर्ताओं की टोली गठित की जाएगी। जो घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही यह भी पता किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है और कौन वंचित है। जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनका नाम, पता व अन्य विवरण दर्ज कर सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस अभियान का प्रथम चरण 30 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए एक क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम गठित की गई है, जो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में कार्य करेगी। यह टीम अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी एवं आवश्यक निर्देश जारी करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें