मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के गोपालगंज में वकील पर जानलेवा हमला, दो बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के गोपालगंज में वकील पर जानलेवा हमला, दो बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता पर बदमाशों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि केस लड़ने के विवाद को लेकर अपराधियों ने अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की सघन जांच में जुट गई है।

हथुआ थाना क्षेत्र के नयागांव तुलसिया में शिवजी उपाध्याय के घर के पास बदमाशों ने हमला किया।

बताया जा रहा है कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा उर्फ कंचन मिश्रा कचहरी से लौटने के बाद अपनी बेटी के घर दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आसपास अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अधिवक्ता को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला केस लड़ने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा अपनी बेटी के घर दूध पहुंचाने जा रहे थे, तभी रास्ते में दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया।

एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि पिस्तौल के बट से मारपीट की जो बातें सामने आ रही हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। इस घटना में केवल चाकूबाजी की बात सामने आई है। घायल अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि वे एक केस लड़ रहे थे, उसी विवाद को लेकर उन पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें