मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बाल सुधार गृह में बाल अपचारी ने किया लोहे की रॉड से हमला कर चार को घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाल सुधार गृह में सजा काट रहे एक

बाल अपचारी ने अपने चार साथियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में

चारों बाल अपचारियों के हाथ,सिर, शरीर व अन्य स्थानों पर चोट आई। घटना के

सम्बंध में घायल एक बाल अपचारी ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज

करवाया है।

पुलिस के अनुसार एक बाल अपचारी ने 21 जून की

सुबह गार्ड से गेट खुलवा कर बाहर से लोहे की रॉड लेकर आया और बैरक में सो

रहे चार बाल अपचारियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे चारों को चोट आई है।

शोर सुनकर बाल सुधार गृह के कर्मचारी और गार्ड मौके पर पहुंचे और हमलावर को

पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया,

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है

कि हमलावर व घायल बाल अपचारी के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया

था। तब बाल अपचारी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें