मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत

नई दिल्लीपूर्वी | दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे मरीजों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है।

यह घटना शाहदरा के आनंद विहार थाना क्षेत्र में स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की है, जहां अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा।

इसके साथ ही कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में जो मरीज एडमिट थे, वे क्रिटिकल केस में पहुंच गए, उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में काम करने वाले लोग भी बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किए गए।

दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही मरीजों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया।

इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग कर अधिकारियों ने अस्पताल के अंदर प्रवेश किया। अस्पताल के शीशे को तोड़कर मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। स्टाफ ने बताया कि धुएं की वजह से चारों ओर अंधेरा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

घटना के बाद दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में दोपहर 12:12 बजे आग लगी और धुआं ऊपर वाले फ्लोर की ओर से उठ रहा था। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की दो टीमें बनाई गईं। एक टीम मरीजों का रेस्क्यू कर रही थी और दूसरी टीम आग बुझा रही थी। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो अस्पताल में काम करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें