मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में गंगा यमुना के जल स्तर में दिखी थोड़ी गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में गंगा यमुना के जल स्तर में दिखी थोड़ी गिरावट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा व यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। हालांकि मंगलवार सुबह प्रयागराज वासियों के लिए एक अच्छी खबर है कि जल स्तर की वृद्धि अभी थम गई और बीते चौबीस घंटे के दौरान जलस्तर कुछ नीचे खिसका है। हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी मनीष वर्मा लगातार निगरानी कर रहे हैं। वह रात में अपनी टीम के साथ निरीक्षण करते रहे।बाढ़ को लेकर लगातार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और चिकित्सकों टीमें सक्रिय है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आपदा की घड़ी में प्रशासन एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग करने में जुटे हुए हैं। खतरे के ऊपर बह रही दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि रूक गई है। बीते चौबीस घंटे के दौरान यमुना नदी के नैनी में 85.96 जल स्तर है। यहां 8 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ है। इसी तरह गंगा के बक्सी बांध एसटीपी के पास जल स्तर बीते चौबीस घंटे में 85.90 मीटर पर आ गया है। यहां भी 8 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ है। जबकि गंगा के फाफामऊ घाट पर बीते चौबीस घंटे में जलस्तर कम होकर 86.09 मीटर पहुंच गया है। हालांकि मंगलवार को जल स्तर में 6 सेंटीमीटर की वृद्धि देखी गई है। बाढ़ शिविरों में भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरूषों ने शरण लिया है। जिला प्रशासन की टीम लगातार उनके भोजन, पानी एवं दवाएं पहुंचाने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे का भी प्रबंध किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें