अररिया में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती अचेत
फारबिसगंज/अररिया,।अररिया के सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मसुंडा गांव में
वज्रपात की चपेट में आने से गुरुवार को एक युवती बेहोश हो गई। उसे स्थानीय
लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में भर्ती कराया, जहां
डॉक्टरों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर
इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में
युवती का इलाज किया जा रहा है। युवती सिकटी प्रखंड क्षेत्र के मसुंडा गांव
निवासी ज्योति कुमारी है।





