मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं में डकैती और चोरी करने वाले गैंग को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा, तीन बदमाशों को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बदायूं में डकैती और चोरी करने वाले गैंग को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा, तीन बदमाशों को लगी गोली

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर के रहने वाले नजाकत के घर में 19 मई की रात हुई डकैती और सिठौली गांव में चार घरों में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में संभल निवासी किशनपाल, मनोज और हापुड़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अरतौली निवासी भूरा को गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, सिपाही अनुज कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बहजोई के रहने वाले ओमवीर और दीपक को भागते हुए गिरफ्तार किया है।

वारदात में शामिल तीन बदमाश ढालू और दो अज्ञात फरार हैं।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि 19 मई को एक घर में हुई डकैती और सिठौली गांव में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा, "पिछली डकैती की घटना के बाद से हमारी टीम लगातार सतर्क थी। इस्लाम नगर टीम को सूचना मिली कि बरियापुर के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जब टीम ने उनका पीछा किया, तो उन्होंने हमारी टीम पर फायरिंग की।

आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी लोग खेतों में भाग गए थे। बाद में दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से डकैती और लूट में ले जाया गया माल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि 19 मई की रात में सिठौली और इस्लामनगर में डकैती और चोरी पकड़े गए गिरोह ने की थी। आरोपियों ने बताया कि वह खेत के रास्ते गांवों में पहुंचकर चोरी और डकैती करते थे।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

डकैती के दौरान इस्लामनगर में नजाकत के घर से बदमाश 1,25,000 रुपये और लाखों के जेवर लेकर फरार हुए थे। सिठौली गांव में भी लाखों की नगदी और जेवर लेकर बदमाश फरार हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें