मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पटाखे की चिंगारी से कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटाखे की चिंगारी से कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कंपनी बाग स्थित पंचशील कॉलोनी में सोमवार को दीपावली की रात्रि घर के बाहर खड़ी एक कर में आग लग गई और कार बहुत अधिक जल गई। गनीमत रही हादसे के वक्त कार में कोई सवार नहीं था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में कंपनी बाग के पास पंचशील कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी में रहने वाले अमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। अचानक रात्रि 1 बजे कार में से आग की लपटे उठने लगी। अमित के अनुसार दीपावली की रात्रि कोई पटाखे की चिंगारी कार पर जाकर गिरी और कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आगे भयंकर रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दे दी गई थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया लेकिन जब तक कार काफी अधिक जल चुकी थी। अग्निशमन सुरक्षा विभाग के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि दीपावली के त्योहार पर पटाखों की चिंगारी से कार में आग लगी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें