मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मकान में लगी भीषण आग, दाे की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मकान में लगी भीषण आग, दाे की माैत

नई दिल्ली। शाहदरा के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की तीसरी व चौथी मंजिल पर लगी आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की छह गाड़ियाें ने दाे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आज सुबह 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। यह मकान मनीष गुप्ता का है। दमकल कर्मियों ने आग में झुलसे कैलाश गुप्ता (72), भगवती गुप्ता (70), मनीष गुप्ता (45), पार्थ गुप्ता (19) को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान शिल्पी गुप्ता (42) और प्रणव गुप्ता (16) के शव बरामद हुए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल फर्श बाजार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें