पहाड़गंज के एक होटल में लगी भीषण आग
नई दिल्ली। मध्य जिला के पहाड़गंज इलाके में स्थित एक होटल में तड़के आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना के दौरान दमकल विभाग ने 10 को रेस्क्यू किया। यह लोग होटल के सेकंड और थर्ड फ्लोर पर फंस गए थे। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, वह ग्राउंड प्लस थ्री है। आग सेकंड फ्लोर पर लगी थी। दमकल विभाग को सुबह लगभग 4:24 बजे घटना लगने की सूचना मिली थी। होटल का नाम रोमा डीलक्स बताया जा रहा है।इन लोगों को करवाया रेस्क्यूदूसरी मंजिल से आदित्य (19) और संस्कृत (19) जबकि तीसरे मंजिल से शुभम कुमार (26), प्रदीप (62), बीना देवी (58), श्वेता (31), विहान (3) अर्जुन (21), नितेश (22) और पार्थिक (21) के रूप में हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है।





