मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम कर गई थी फैन, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कलाकारों और उनके प्रशंसकों का एक अनोखा रिश्ता होता है। कुछ प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब तक प्रशंसकों द्वारा अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए किए गए कई अजीबोगरीब, अच्छे और अनोखे काम चर्चा में रहे हैं। ऐसे किस्से बहुत कम सुनने को मिलते हैं जब कोई इंसान किसी गैर को अपनी पूरी संपत्ति सौंप दे। मगर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था, जिसने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में संजय दत्त ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया, जिसने उन्हें हैरानी में डाल दिया। बात 2018 की है, जब उन्हें पुलिस की ओर से एक फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि उनकी एक महिला प्रशंसक ने अपनी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी है। यह खबर सुनकर संजय दत्त स्तब्ध रह गए। महिला फैन ने बैंक को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उसकी पूरी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी जाए, क्योंकि वह उन्हें बेहद पसंद करती थीं। अब संजय दत्त ने इस पूरे मामले पर खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न सिर्फ इस घटना की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने इस संपत्ति के साथ क्या किया और क्यों।एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता संजय दत्त से पूछा गया कि क्या यह सच है कि एक महिला प्रशंसक ने अपनी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी थी, तो उन्होंने बेझिझक इस बात की पुष्टि करते हुए 'हाँ' कहा। इसके बाद जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने उस धनराशि का क्या किया, तो संजय दत्त ने जवाब दिया, "मैंने उस महिला के परिवार को वापस कर दिया।" उनकी इस दरियादिली ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ बड़े कलाकार हैं, बल्कि बड़े दिलवाले इंसान भी हैं।पिछले कई दशकों में संजय दत्त ने 'विधाता', 'नाम', 'साजन', 'वास्तव,' 'खलनायक' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए खुद को बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में शुमार कर लिया है। आज भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग कायम है। अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो इस साल के अंत तक उनकी फिल्में 'अखंड 2', 'धुरंधर' और 'द राजासाहेब' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह 2026 में आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें