मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, 02 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, 02 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल

फतेहपुर, । उप्र के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरकतपुर के पास देर रात एक सड़क हादसे में मनगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज़ रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घायल 11 लोगों की हालत बेहद गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में मौके पर सपना(17)पुत्री महेश व सुधीर (40)पुत्र चन्द्रभूषण निवासी मिट्ठनपुर फतेहपुर की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से 11 की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर खागा कोतवाली पुलिस पहुंची।

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी की मदद से ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। सबसे पहले घायल श्रद्धालुओं को हरदों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें