मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पैसे के लेनदेन में मारपीट, घायल युवक की बीएचयू ले जाते समय मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पैसे के लेनदेन में मारपीट, घायल युवक की बीएचयू ले जाते समय मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में सोमवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अहुगी कला गांव निवासी 30 वर्षीय नंदलाल का सोमवार रात गांव के ही कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर आरोपितों ने नंदलाल की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर मीरजापुर और बाद में बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय बुधवार देर रात रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी आरती देवी ने हलिया थाने में तहरीर देकर गांव के ही आशीष, सतीश, वंदना और शिवकुमारी पर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें