मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के हजरतगंज में शराब के दौरान विवाद, गोली लगने से युवक घायल।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ के हजरतगंज में शराब के दौरान विवाद, गोली लगने से युवक घायल।

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में देर रात शराब पीने के दौरान हुई बहस में गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे हरतगंज पुलिस को सूचना मिली कि भाजपा कार्यालय के पास दारुलसफा इलाके में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे एक व्यक्ति को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि 41/423 नरही, हजरतगंज निवासी विभू शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार शुक्ला को दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी थी।

पुलिस ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली जांघ में लगी है और घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि विभू शुक्ला अपने साथी मोहम्मद शफीक (उम्र 28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद रजा, निवासी जू वाल्दा कॉलोनी, नरही हजरतगंज के साथ सुलभ शौचालय के पीछे शराब पा रहा था।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और अचानक गोली चल गई।

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हजरतगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गोली किसके पास थी और किसने चलाई, इसकी जांच चल रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हजरतगंज लखनऊ का व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। आसपास के रहवासी बताते हैं कि रात के समय इस इलाके में शराब पीने वाले युवकों की आवाजाही रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना शराब और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी लगती है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें