मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

विक्षिप्त महिला ने अपनी ढाई वर्ष की बेटी का गला रेतकर हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में मंगलवार काे उस समय सनसनी फैल गई जब एक विक्षप्ति महिला ने अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद भी धारदार हथियार से हाथ काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।बबीना थाना क्षेत्र स्थित पंप हाउस निवासी 27 वर्षीय रश्मि यादव अपने पति की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी। उनका उपचार मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर में चल रहा था। रश्मि अपने बच्चों, सास और ससुर के साथ घर पर रहती थी। मंगलवार को सास—ससुर के साथ रश्मि का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। इस दौरान रश्मि ने अपने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली और धारदार हथियार से अपनी ढाई वर्ष की मासूम बालिका परी यादव का गला रेत दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद रश्मि ने खुद का भी हाथ काट लिया। कमरे के अंदर से खटपट की आवाज आने पर ससुराल पक्ष के लोग कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा मासूम बालिका का शव रक्त रंजित अवस्था में जमीन पर पड़ा था। रश्मि को भी लहूलुहान अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूधा सिंह ने बताया कि एक विक्षप्ति महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। उसने अपने खुद के हाथ को भी काटा है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उचित कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें