मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

अवसाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवसाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

- पत्नी की मौत का सदमा न झेल सका पति

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार कोतवाली क्षेत्र के गोबरदहा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अवसाद से जूझ रहे 37 वर्षीय किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी की हाल ही में हुई मौत के बाद गहरे सदमे में था।

सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के निवासी विनोद पाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के मुताबिक, 28 अक्तूबर को उनकी पत्नी रीना की मौत हो गई थी, जिसके बाद से विनोद मानसिक रूप से टूट चुके थे। मामा दिनेश पाल ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद विनोद खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे थे और लगातार अवसाद में रहते थे।

रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो विनोद मृत अवस्था में मिले। कमरे में जहर का सेवन करने के संकेत मिले, जिसके बाद परिजन में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।

चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें