मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया में लूट और हत्या का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलिया में लूट और हत्या का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट और हत्या का एक आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, मलेरा गांव के पास पुलिस मंगलवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया।

घायल बदमाश की पहचान देवरिया निवासी विकास सोनकर के रूप में हुई है, जिस पर 50,000 रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार, विकास सोनकर ने पूछताछ में बलिया में हुई एक शिक्षिका से सोने की चेन छीनने और विरोध करने पर उसके साथ चल रहे एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है।

घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पहले से ही कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी और इनके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपराधी विकास से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में विकास का इलाज जारी है। बलिया पुलिस जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें