मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर। बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश विनोद शर्मा घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीओ विकास चौहान ने बताया, अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम रविवार रात बुलंदशहर बस अड्डे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह संभल रोड की ओर तेजी से भागा।

भागने के दौरान हड़बड़ी में वह कब्रिस्तान के पास बाइक सहित गिर पड़ा।

अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपनी पहचान विनोद शर्मा निवासी जखेता थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, विनोद शातिर किस्म का अपराधी है और वर्ष 2007 में बुलंदशहर न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

विनोद पर हत्या समेत आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्ष 2009 में 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और बाइक बरामद की गई।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस ऑपरेशन में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष मिश्र सहित स्वाट टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें