मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

सिरफिरे नकाबपोश ने दिन दहाड़े घर में घुसकर की आशा वर्कर की चाकू से गोदकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरफिरे नकाबपोश ने दिन दहाड़े घर में घुसकर की आशा वर्कर की चाकू से गोदकर हत्या

--गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठितझांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े घर में घुसकर एक आशा वर्कर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला के बच्चों ने जब हमलावर को खून से सने हाथों से घर से बाहर निकलते देखा तो शोर मचाया। शोरगुल सुनकर लोग एकत्रित हो गए। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है।सीपरी बाजार के मसीहा गंज नाथ की कोठी के पास रहने वाले लखन की पत्नी ज्योति अहिरवार (32) आशा वर्कर थी। शनिवार को लखन मजदूरी करने गया था और ज्योति घर में काम काज कर रही थी। तभी दोपहर को नकाबपोश युवक घर में दाखिल हुआ ओर ज्योति पर चाकुओं से हमला कर दिया। घर में मौजूद ज्योति की एक बेटी और बेटा ने ऊपर वाले कमरे से नकाबपोश युवक को हाथ में खून से सना चाकू लिए देख कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। तब तक हत्यारोपी युवक भाग निकला। दोनों बच्चे और आस पास के लोग घर के ऊपर कमरे में पहुंचे तो ज्योति खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन में ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नाथ की कोठी में रहने वाली महिला ज्योति अहिरवार पर अंकित पुरोहित ने चाकुओं से हमला कर दिया था। सूचना मिलने पर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक पूछताछ में पता चला है कि थाना क्षेत्र बरुआ सागर निवासी अंकित पुरोहित और ज्योति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें