मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की दुष्कर्म के आरोपितों से हुई मुठभेड़, एक सिपाही और एक आरोपित गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शाहजहांपुर,। थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस की दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक आरक्षी और एक आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। जबकि भागने के दौरान दूसरे आरोपित का पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने अभी घायलो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि बीती रात रोजा पुलिस को पता चला कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले वांछित दो आरोपित लखीमपुर भागने की फिराक में है। पुलिस ने सीतापुर -लखीमपुर हाईवे वाली नहर के पास घेराबन्दी की। रात करीब सवा बारह बजे खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से रोजा कोतवाली पर तैनात आरक्षी विकास घायल हो गए । पुलिस की जबावी कार्यवाही में एक गोली आरोपित तसब्बर के पैर में जा लगी और वो घायल होकर वहीं गिर गया । जबकि भागने के प्रयास में उसके साथी लंकुश का पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने घायल आरक्षी और दोनों आरोपितों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।एसपी सिटी ने बताया कि बीते 29 जनवरी को रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ट्यूशन पढनें जा रही थी। रास्ते में तसब्बर, लंकुश और उनके तीसरे साथी कुंवरपाल ने किशोरी को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। यही नही आरोपितों ने उसका वीडियो भी बनाया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तीनो आरोपितों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशे दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपित कुंवरपाल फरार है, पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें