मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : बारात में हर्ष फायरिंग, 10वीं के छात्र को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा : बारात में हर्ष फायरिंग, 10वीं के छात्र को लगी गोली

नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बीती रात बुधवार को आई एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली 10वीं कक्षा के छात्र को जा लगी। घायल हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने गुरुवार काे बताया कि नरौली गांव में रहने वाले अजीत नागर के यहां लोनी के मेवला भट्टी गांव से बारात आई थी। बारात में आए लोगों ने हर्ष फायरिंग की। इसी बीच एक गोली 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र तनिष्क कालू पुत्र सत्येंद्र को जा लगी। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में लड़की और लड़के पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो हर्ष फायरिंग की बात की पुष्टि हुई। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस बारात के दौरान बनाई गई वीडियो और लिए गए फोटो के आधार पर आरोपिताें की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें