मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में गौमांस से भरी कार जब्त, घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में गौमांस से भरी कार जब्त, घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी चालक फरार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गौमांस से भरी एक कार को जब्त किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर से मिली सूचना पर वाहन की घेराबंदी की। इस दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। साेमवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जब्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से गाय का सिर, पांव, खाल और करीब एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया गया। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और मामले की गहराई से जांच की मांग की। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि फिलहाल, वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें