मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल के रानाघाट में व्यापारी और चालक की फिल्मी स्टाइल में चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट में एक व्यापारी

और उनके चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की हत्या फिल्में

स्टाइल में की गई है। गुरुवार को हुई वारदात के बाद शुक्रवार सुबह एक पुलिस

अधिकारी ने बताया कि एक ही समय पर दोनों की हत्या हुई है। यानी एक तरफ

बिजनेसमैन का मौत के घाट उतारा जा रहा था तो दूसरी तरफ उसके चालक को। हत्या

की वजह क्या है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अधिकारी के

अनुसार, यह घटना जिले के रानाघाट कस्बे में हुई। व्यापारी सुमन चक्रवर्ती

और उनके चालक के शव, अनुलिया इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से बरामद

किए गए। उनके शव पर धारदार हथियार से हमले के अनगिनत निशान है।

व्यापारी

के परिवार ने पुलिस को बताया कि सुमन चक्रवर्ती दोपहर के समय किसी से

मिलने अनुलिया क्षेत्र गए थे। बाद में, परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं

कर सके।

परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें किसी व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या फिरौती की मांग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस

मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का

प्रयास कर रही है। दावा है कि रुपये के लेनदेन की वजह से ही हत्या हुई है।

उनका मोबाइल फोन जब्त कर कॉल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और टावर लोकेशन के

आधार पर आसपास के अपराधियों की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। सीसीटीवी फुटेज

भी खंगाले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें