मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण गर्मी में गश खाकर गिरा व्यापारी, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर, । सूरज की आग उगलती लपटों के साथ वातावरण में आर्द्रता की

कमी से भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को

घाटमपुर थाना क्षेत्र एक व्यापारी गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सका और गश

खाकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

फजलगंज थाना

क्षेत्र के सरोजनी नगर कबाड़ी मार्केट निवासी 60 वर्षीय राजेश कुमार शुक्ला

टायर, क्लच-प्लेट का थोक व फुटकर व्यापारी था। सोमवार को वह घाटमपुर कस्बा

में अपनी उधारी की वसूली करने गया था। इसी दौरान घाटमपुर ओवरब्रिज चौराहा

के पास वह गश खाकर गिर पड़ा। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना

पर पहुंची पुलिस आनन-फानन उसे सीएचसी घाटमपुर ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे

मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी।

घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गये।

थाना प्रभारी प्रदीप

कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने सूचना दी कि एक व्यापारी भीषण गर्मी में

गश खाकर गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी को फौरन अस्पताल ले गई,

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पंचनामा कर

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें