मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज से राठ जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी, 23 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज से राठ जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी, 23 घायल

बांदा। प्रयागराज से राठ की ओर जा रही मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस सोमवार तड़के करीब चार बजे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल और अलिहा गांव के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में करीब 23 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के समय बस में सवार अधिकांश मजदूर गहरी नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। मजदूर घायल हालत में किसी तरह खिड़कियों के शीशे तोड़कर बस से बाहर निकले। आसपास के ग्रामीणाें ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बांदा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।बस में सवार बिवार निवासी रानी देवी फूला ने बताया कि हमने कई बार चालक से कहा कि बस धीरे चलाए, लेकिन उसने नहीं सुना। उसकी हालत देखकर लग रहा था कि वह नशे में था। रफ्तार बहुत तेज थी और वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिले के मुस्करा, बिवार और राठ इलाकों के करीब 70 मजदूर प्रयागराज ईंट-भट्ठों पर काम कर वापस लाैट रहे थे। बस में 10 से अधिक छोटे बच्चे भी सवार थे। जैसे ही बस आज सुबह ग्राम अलिहा के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से 23 घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है। घायल मजदूरों का इलाज जारी है। हादसे की जांच की जा रही है,

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें