मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव : सुकांत मजूमदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव : सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में बंगाल की राजनीति का रुख पूरी तरह बदल सकता है और तृणमूल के प्रभाव व अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य विपक्षी शक्ति कौन होगी, इसका फैसला बंगाल की जनता ही करेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा के भविष्य को लेकर पूरा आत्मविश्वास जताया और पार्टी के मजबूत होने की बात कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।मजूमदार के अनुसार, राहुल गांधी के बयानों से कई बार राजनीतिक भ्रम की स्थिति बनती है और उनके अपने कार्यकर्ता भी असमंजस में पड़ जाते हैं।

वहीं, विधायक हुमायूं कबीर के हालिया विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सभी को कानून और प्रशासनिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सुकांत मजूमदार के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनके दौरे को लेकर उत्तर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें