मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मृणाल ठाकुर की 'लव सोनिया' के 9 अनदेखे सीन होंगे रिलीज, 20 मार्च को यूट्यूब पर देख सकेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मृणाल ठाकुर की 'लव सोनिया' के 9 अनदेखे सीन होंगे रिलीज, 20 मार्च को यूट्यूब पर देख सकेंगे

मुंबई। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है।

इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जा रहे हैं, जो कभी सार्वजनिक नहीं हुए थे।

मृणाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था। यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे नौ अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा।

तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मृणाल के अलावा, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार नजर आए थे। 'लव सोनिया' ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली गई थी।

'लव सोनिया' के जरिए निर्देशक ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली और दर्शकों को झकझोर दिया था।

फिल्म की कहानी दो बहनों की होती है।

इसमें कर्ज में डूबा पिता एक बेटी को बेच देता है और दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है।

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें