मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश में ई-केवाईसी के तहत 9.75 करोड़ कार्डधारकों का हुआ सत्यापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रदेश में ई-केवाईसी के तहत 9.75 करोड़ कार्डधारकों का हुआ सत्यापन

लखनऊ। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक अपने कार्यालय में की। बैठक के दौरान मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और किसानों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि अब तक 3213 उचित दर दुकानों के लिए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 1630 दुकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ई-केवाईसी के तहत 9.75 करोड़ कार्डधारकों का सत्यापन हो चुका है, और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खुले रहें। किसानों को केंद्रों पर बैठने, पानी, छाया, और धान सुखाने की उचित व्यवस्था हो। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना का व्यापक प्रचार किया जाए। अपात्र कार्डधारकों को हटाकर पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी किया जाए।प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत 89 लाख लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। लक्ष्य के शेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने विभागीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु वित्त विभाग से बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करने और शेष गोदामों को किरायेदारी से मुक्त करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों और फर्म को निर्देश दिया कि उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न का समयबद्ध प्रेषण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही करने वाले परिवहन ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान और मोटे अनाजों की खरीद की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य सरकार ने 4257 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। अब तक 4156 क्रय केंद्रों पर 184536 किसानों से 12.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य का 18.38% है। किसानों को ₹2653 करोड़ का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹873 करोड़ अधिक है।मोटे अनाजों के अंतर्गत बाजरा और ज्वार की खरीद जारी है। अब तक 9601 किसानों से 51067 मीट्रिक टन बाजरा और 4039 किसानों से 20137 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद हुई है। कुल ₹191 करोड़ का भुगतान किया गया है। बैठक में खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, अपर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह, राममूर्ति पांडेय, सत्यदेव, वरिष्ठ लेखाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें