मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

2011 से अब तक 840 कैदियों को मिली रिहाई, 45 और होंगे जेल से बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
2011 से अब तक 840 कैदियों को मिली रिहाई, 45 और होंगे जेल से बाहर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य सरकार ने कानून के तहत कई आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों को रिहा किया है। इनमें वे कैदी शामिल हैं, जिन्होंने 14 साल से अधिक की सज़ा पूरी कर ली है।ममता बनर्जी ने लिखा, “2011 के बाद से अब तक 840 ऐसे लोगों को रिहा किया जा चुका है। अब और 45 लोगों को कानून के रास्ते रिहा किया जा रहा है। मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देती हूँ।”मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल जीवन के दौरान इन कैदियों का व्यवहार अच्छा रहा और इसी के सम्मानस्वरूप उन्हें रिहाई दी जा रही है। उन्होंने आगे लिखा कि सुधार गृहों का उद्देश्य अपराधियों के मानसिकता में बदलाव कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि रिहाई पाने वाले कैदी अब एक नए जीवन की शुरुआत कर अच्छे नागरिक के रूप में समाज में योगदान देंगे। उन्होंने कहा, “अगर वे सच्चे नागरिक बनकर समाज में लौटें, तभी हमारा प्रयास सफल होगा।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें