मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल बस का पहिया चढ़ने से 8 साल की छात्रा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूल बस का पहिया चढ़ने से 8 साल की छात्रा की मौत

जालौन। सोमवार की सुबह स्कूली बस से उतर रही बच्ची के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोंच रोड स्थित सीक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल की है। बताया गया कि एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्ध के रहने वाले कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी अपने दो बच्चों राधिका (8) व हर्ष (6) के साथ उरई के पाठकपुरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर बच्चों को शहर के कोंच रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ा रही है, जबकि कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। सोमवार की सुबह दोनों बच्चे बस से स्कूल के लिए निकले थे, स्कूल पहुंचने पर बस से छात्रा राधिका उतरी, उसी दौरान चालक ने लापरवाही से बस को बैक कर दिया, जिसे बस का पहिया राधिका के ऊपर चढ़ दिया। जिससे उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्कूल के स्टाफ के साथ परिजन व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।वही मौके पर पहुंचे सीओ उरई उमेश कुमार पांडेय और कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने मामले की जांच करते हुए छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले में उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि इस घटना में चालक को और बस को कब्जे में ले लिया है, चालक से पूछताछ की जा रही है, लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें