मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की एफडी से 8 लाख गायब, बैंक मैनेजर-कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला की एफडी से 8 लाख गायब, बैंक मैनेजर-कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

नोएडा। साइबर क्राइम थाना में एक महिला ने साेमवार की देर रात काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करके बैंक में जमा कराई गई उनकी एफडी को तोड़कर आठ लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साेमवार की बीती रात को ग्राम कुरैब निवासी तनवीर की पत्नी गोल्डी ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने इंडसइंड बैंक ब्रांच जेवर में एक अकाउंट खुलवाया। इसमें उन्होंने 30 लाख रुपये एफडी के रूप में जमा कराई थी। पीड़िता के अनुसार बीती पांच अप्रैल को उन्होंने एफडी कराई। बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर ने धोखाधड़ी करके उनके सहमति के बिना उक्त एफडी को तोड़कर उनके खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने बैंक मैनेजर से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें