मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में 8 लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा।

लगभग साढ़े 10 बजे नवादा के राजौली में चितरकोली चेक पोस्ट पर वाहन जांच

के दौरान मंगलवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है। शराब

बरामद किए जाने के बाद जांच टीम ने बोलेरो पिकअप वैन को जब्त कर लिया और

उसके चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की बाजार में अनुमानित

कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

उत्पाद एसआई श्याम टुड्डू ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम मंगलवार की सुबह

चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ

रहे एक पिकअप वैन को जांच के लिए रोका । पिकअप वैन के ऊपर 'ऑन ड्यूटी अति

आवश्यक खाद्य सामग्री' लिखकर पोस्टर चिपकाया हुआ था। जब पिकअप वैन को जांच

के लिए रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने तेज रफ्तार से वाहन भगाने की

कोशिश की लेकिन जांच टीम ने उसे पकड़ लिया। पिकअप वैन संख्या बीआर-01 जी जे

3372 की तलाशी के दौरान प्याज में छुपाकर रखी गयी विदेशी शराब रॉयल स्टैग

का 375 एमएल का 16 कार्टन , रॉयल स्टैग 750 एमएल का 5 कार्टन, इम्पेरियल

ब्लू का 375 एमएल का 38 कार्टन विदेशी शराब के साथ कई अन्य ब्राण्ड की

शराब बरामद की गयी । शराब बरामद होने के बाद पिकअप वैन पर चालक व खलासी के

रुप में मौजूद दोनों धंधेबाज नालंदा जिले के लहेरी थाना के महनपुर निवासी

मो अरसद व बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के खंदक पर निवासी सूरज वर्मा को

गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों धंधेबाजों ने बताया कि वह कोडरमा से

शराब की खेप लेकर चला था और उसे नवादा में एक शराब माफिया को डिलीवरी देनी

थी। लेकिन इसी बीच वह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें