मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

बीएमपी जवान से हाउसिंग लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएमपी जवान से हाउसिंग लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी

पूर्वी चंपारण।दरभंगा में कार्यरत एक बीएमपी जवान को हाउसिंग लोन दिलाने के नाम पर एलआईसी एजेंट ने करीब 8.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित जवान लखौरा थाना के मठिया भोपत गांव निवासी सचिंद्र राम है। मामले में उन्होंने रघुनाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।दर्ज एफआईआर में कहा है कि सीतामढ़ी थाना के नानपुर के रहने वाले बिलटू राय का पुत्र नीतीश कुमार उनका पूर्व परिचित है। जो रघुनाथपुर में रहता है। वह एलआईसी का एजेंट है। उसने 14 लाख का हाउसिंग लोन दिलाने के लिए कहा। उसने बताया कि केवल आपको कागजात पर हस्ताक्षर करना है, बाकी काम स्वयं कर लेंगे। खर्च के तौर पर 60 हजार रूपया लिया। फिर बाद में चार चेक सादा लोन में देने के लिए ले लिया। जब उन्हें बैंक से राशि निकालने के आवश्यकता पड़ी तो उनके खाता से अलग-अलग समय में पांच लोगो के नाम से राशि निकासी का पता चला,जिसमें मुजफ्फरपुर कांटी के राहुल कुमार, मलाही थाना के ममरखा गांव के रामप्रवेश तिवारी, मझौलिया थाना के लाल सरैया के अरुण चौबे सहित पांच लोग के खाता में राशि ट्रांसफर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें