मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: अवैध मिट्टी खनन मामले में 8 गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महाराजपुर थाने

की पुलिस ने मंगलवार को गंगा के किनारे उमरना गांव में अवैध रूप से मिट्टी

खुदाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से मिट्टी से लदे हुए दो

ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद किया। जबकि मौके से एक ट्रैक्टर चालक फरार हो गए।

उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में महाराजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर

गांव निवासी गुड्डू यादव, पिंटू यादव उर्फ राघवेंद्र, राजेंद्र निगम,

उमरना गांव निवासी रिषभ यादव, बलवीर और राजापुर निवासी छोटू यादव, भदासा

निवासी पवन, शिव भोला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त

कानपुर नगर के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

महराजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मंगलवार को मुखबिर की सूचना

पर गंगा के किनारे अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करते हुए उमराना गांव के

पास से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक ट्रैक्टर चालक भागने में

कामयाब हो गया। पुलिस महाराजगंज थाने में सभी के खिलाफ खनन एवं खनिज

अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें