मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा : 75 किलो चांदी लूट में फरार आरोपित मुठभेड़ में ढेर, साथी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मथुरा। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में बीते दिनों सराफा कारोबारी से हुई 75 किलो चांदी की लूट में फरार चल रहे लुटेरों की गुरुवार देर रात फरह थाना पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके एक साथी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो कार, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि गोविंद नगर के मंडी रामदास में श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक सराफा कारोबारी माेहल्ला पंजाबी पेच निवासी हरिओम सोनी के बेटे कन्हैया, चालक शब्बीर के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से 29 जुलाई की शाम को आगरा के नमक मंडी से 75 किलो चांदी लेकर आ रहे थे। फरह के हिंदुस्तान इंटर काॅलेज के पास बाइक व बोलेरो से आए हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने कार रुकवाई और चालक को खींचकर बाहर निकाल लिया। बदमाश हथियार के बल पर दोनों युवकों को अगवा कर 75 किलो चांदी लूटकर अछनेरा रोड की तरफ भागने लगे। यहां पुलिस की गश्त देख युवकों को छोड़ दिया और यूटर्न लेकर वापस हाईवे की तरफ आ गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तीन घंटे बाद स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर भीम नगर पुलिस के पास खड़ी मिली। बदमाश चांदी लूट ले गए थे। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी लूट के बाद से पुलिस की आठ टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई थीं।गुरुवार देर रात आगरा-बार्डर पर पुलिस को कुछ बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने बिना नंबर की एक संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया ताे उसमें सवार लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आगरा के राहुल और नीरज घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में नीरज को आगरा एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया।एसपी सिटी ने बताया कि लुटेरों के पास से बिना नंबर की एक बोलेरो बरामद की है। साथ ही सराफा कारोबारी की लूटी हुई एक करोड़ रुपये की चांदी भी बरामद हाे गई है। पुलिस लुटेरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।----

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें