मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

74 दिन बाद मिले संक्रमण के 70 हजार नए मामले, कुल एक्टिव केस 9.73 लाख, 2.81 करोड़ मरीज ठीक हुए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर में 74 दिन बाद 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। पांच राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में पांच हजार से नीचे दैनिक मामले पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तो हजार से भी कम नए केस मिल रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 74 दिन बाद 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। पांच राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में पांच हजार से नीचे दैनिक मामले पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तो हजार से भी कम नए केस मिल रहे हैं। हालांकि, प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है, लेकिन इसकी एक वजह महाराष्ट्र द्वारा पिछले कुछ दिनों में हुई मौतों को रोजाना के आंकड़ों के साथ जोड़ दिया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 53 हजार की कमी आई है और वर्तमान में यह 10 लाख से कम हो गए हैं।

पिछले 32 दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और अब तक 2.81 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह से महामारी को मात दे चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर 95 फीसद को पार कर गई है। अब सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ही पांच हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं, शेष राज्यों में इनकी संख्या पांच हजार से नीचे आ गई है। मृत्युदर लगातार बढ़ रही है जो चिंता का कारण है। इसकी मुख्य वजह बीते दिनों हुई मौतों का सामने आना। कई राज्य अपने यहां के मौतों के आंकड़ों में सुधार कर रहे हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबित पिछले एक दिन में 3,921 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें से महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 2,288 मौतें शामिल हैं। इस तरह एक दिन में सिर्फ 1,633 मौतें ही हुई हैं जो पहले के मुकाबले कम हैं।

सोमवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले 70,421कुल मामले 2,95,10,410मौतें 3,921 (इसमें महाराष्ट्र में पहले की 2,288 मौतें शामिल हैं) कुल मौतें 3,74,305सक्रिय मामले 9,73,158 ठीक हुए 1,19,501कुल ठीक हुए 2,81,62,947। संक्रमण दर 4.72 फीसद। साप्ताहिक संक्रमण दर 4.54 फीसद। ठीक होने की दर 95.43 फीसद। मृत्यु दर 1.27 फीसद। कुल जांचें 37,96,24,626।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें