मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भोज कार्यक्रम में 70 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोज कार्यक्रम में 70 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

जालौन। जालौन मे बीती रात समारोह में खाना खाने के बाद मंगलवार की सुबह लोग अचानक बीमार होने लगे। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों ने बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं सूचना के बाद प्रसाशनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना है।मामला जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम वरोदा कला का है। जहां पिछले दिनों साहब सिंह के यहां भैंस ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस खुशी में उसका छठी का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें समाज के लोगों को बुलाकर करीब दो ढाई सौ लोगों को तेलू एवं खाना खिलाया गया था खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए और रात में धीरे-धीरे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी लेकिन कुछ लोगों ने गर्मी की वजह से तबियत होने की वजह समझी। लेकिन सुबह एक का एक-एक के बाद कई लोगों को अचानक पेट दर्द उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान एंबुलेंस की मदद से परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उनको भर्ती कराकर इलाज शुरू किया जबकि दो-तीन लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह एवं क्षेत्राधिकार अर्चना सिंह माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उन्होंने डॉक्टरों को इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिएवहीं एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि बड़ौदा कला में कुछ लोगों ने खाना खाया था। जिससे अचानक रात में सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई सुबह परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे करीब 60 से 70 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है वही विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि बरोदा गांव में साहब सिंह अहिरवार के यहां तेलू का प्रोग्राम था उसी के दौरान खाना खाने के बाद लोग बीमार हुए हैं उन सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें